कर्मचारियों की मौजा ही मौजा, बढ़ने वाली है तनख्वाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के दस हजार से अधिक बिजली बोर्ड कर्मचारियों की एक से दो हजार रुपये प्रतिमाह तनख्वाह बढ़ेगी। वीरवार को सचिवालय में हुई सर्विस कमेटी की बैठक में 9-16-23 का टाइम स्केल मंजूर कर लिया गया है।
औपचारिकताएं पूरी होते ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। राज्य के कर्मचारियों को 4-9-14 का टाइम स्केल दिया जाता है, लेकिन बोर्ड के कर्मचारियों को 9-16-23 का लाभ दिया जाता है। कर्मचारियों के लिए वेतनमान में टाइम स्केल जारी होने के बाद इंक्रीमेंट जुड़ेगी।
9, 16 और 23 साल की सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति न मिलने की स्थिति में इंक्रीमेंट मिलेगी। टाइम स्केल लागू होने पर कनिष्ठ अभियंता, क्लर्क सहित अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को संशोधित ग्रेड पे देने का फैसला बोर्ड प्रबंधन पहले ही ले चुका है।
कर्मचारियों को होगा इतना फायदा
सर्विस कमेटी की बैठक में प्रधान सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी, बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी, बोर्ड के एमडी पीसी नेगी और बोर्ड के निदेशक राजीव शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
एक से दो हजार रुपये का होगा लाभ
टाइम स्केल मिलने पर एक कर्मचारी के वेतन में एक से लेकर दो हजार रुपये की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन लंबे समय से टाइम स्केल को जारी करने की मांग कर रही थी।
जल्द होगी अधिसूचना : नेगी
बिजली बोर्ड के एमडी पीसी नेगी ने बताया कि ग्रेड पे विसंगति दूर कर ली गई है। कर्मियों को जल्द 9-16-23 टाइम स्केल जारी किया जाएगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अधिसूचना जारी होगी। कई कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।