{"_id":"577557c64f1c1b881579af56","slug":"employees-protest-in-himachal-over-seventh-pay-commession","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वेतनमान के खिलाफ हिमाचल में केंद्रीय कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वेतनमान के खिलाफ हिमाचल में केंद्रीय कर्मचारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
वीरवार को केंद्रीय कर्मचारियों ने एजी ऑफिस के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें नहीं सुहा रही हैं। बुधवार को नाराजगी जताने के बाद वीरवार को केंद्रीय कर्मचारियों ने एजी ऑफिस के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी के नाम पर केंद्र सरकार की ओर से किए गए मजाक पर सख्त नाराजगी जताई। प्रदेश में केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महासचिव केएल गौतम ने कहा कि जिस वेतन वृद्धि की केंद्र सरकार बात कर रही है, उससे अच्छा तो पहले का वेतनमान था।
विज्ञापन
नए वेतनमान में तो कर्मचारी को वेतन में कटौती झेलनी पड़ेगी। कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशें सिर्फ अधिकारी वर्ग के लिए ही बनाई गई और इंप्लीमेंट की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस असंतुलित और कथित वेतन वृद्धि के खिलाफ 11 जुलाई से देशभर में केंद्रीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल प्रदेश के भी हजारों कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बता दें, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से हिमाचल के 25 हजार से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन में बदलाव हुआ है।