फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees expressed protest on removal from job, gave memorandum

Shimla News: नौकरी से हटाने पर कर्मचारियों ने जताया विरोध, दिया ज्ञापन

Wed, 25 Jan 2023 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Employees expressed protest on removal from job, gave memorandum
झंडूता (बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग मंडल झंडूता में शिमला क्लीनवेज कंपनी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर कर्मचारियों ने विरोध जताया है। करीब एक दर्जन कर्मचारियों ने बुधवार को अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी सेवाएं तुरंत प्रभाव से शुरू नहीं की गई तो वह जल शक्ति विभाग झंडूता के परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जल शक्ति विभाग में शिमला क्लीनवेज कंपनी के माध्यम से चार साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोरोना काल जैसे नाजुक हालत में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। उन्हें मात्र तीन या चार हजार वेतन मिलता था। वह भी तीन और चार महीने के बाद। पांच जनवरी 2023 को फोन के माध्यम से सूचित किया गया कि कल से वह ड्यूटी पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

इस बारे में सभी कर्मचारी अधिशाषी अभियंता झंडूता के पास गए। उन्हें बताया कि उन्हें चार माह से वेतन नहीं दिया गया और न ही ईपीएफ मिला है। कर्मचारियों ने प्रशासन से पिछला वेतन और ईपीएफ देने की प्रशासन से गुहार लगाई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कंपनी का टेंडर समाप्त होने से कर्मचारियों की सेवाएं बंद हो गई हैं। यह कर्मचारी कंपनी की ओर से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस मौके पर राकेश कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार, चमन लाल, अक्षय कुमार, नरेश कुमार, लक्की, कमलेश कुमार, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता रतन देव ने कहा कि विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारी शिमला क्लीनवेज कंपनी ने नियुक्त किए थे। कर्मचारियों की सेवाएं कंपनी ने 31 दिसंबर 2022 को बंद कर दी हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से लगाए गए कर्मचारियों का जो अनुबंध था वह खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed