{"_id":"61abaf725287a449883d5db4","slug":"employees-aggitation-in-hpu-shimla-news-sml392378749","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसी बैठक स्थल के बाहर कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसी बैठक स्थल के बाहर कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि में सहायक कुलसचिव के दस पद सीधी भर्ती से भरने के प्रस्ताव का जताया विरोध
क्रॉसर
कुलपति कार्यालय के बाहर घंटों डटे रहे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के सृजित किए पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के प्रस्ताव से खफा विवि कर्मचारियों ने शनिवार को कुलपति कार्यालय के बाहर विरोध जताया।
गैर शिक्षक अधिकारी सहित समस्त संघों के पदाधिकारियों की अगुवाई में कर्मचारी कुलपति कार्यालय के बाहर सुबह दस बजे से जुटना शुरू हो गए थे। विवि कार्यकारिणी परिषद की होने वाली बैठक से पूर्व कर्मचारियों ने तालियां बजाकर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था। साढ़े दस बजे जैसे ही ईसी के सदस्य आना शुरू हुए तो कर्मचारियों ने उन्हें अपनी इस मांग सहित अन्य मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा। पहली बार ईसी में कर्मचारियों की नुमाइंदगी करने जा रही ईसी सदस्य राज कुमारी का तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।
ग्यारह बजे बैठक के शुरू होने के बाद भी कर्मचारी वहीं डटे रहे और बैठक के समाप्त होने का करीब तीन घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया। दो बजे बैठक के समाप्त होने के बाद राज कुमारी के बाहर आने पर कर्मचारियों में फिर से जोश आया तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
बैठक में नोंकझोंक, बनेगी कमेटी
ईसी सदस्य राज कुमारी ने कहा कि सहायक कुलसचिव के पदों को सीधे भरे जाने पर बैठक में लंबी चरचा और नोकझोंक हुई है। उन्होंने कर्मचारियों के हक की बात को बैठक में प्रमुखता से रखा है। उन्होंने कहा कि यदि पद पदोन्नति से नहीं भरने हैं तो हमें यह पद नहीं चाहिए। इस पर पर निर्णय हुआ कि इन पदों को भरने के लिए पूर्व प्रति कुलपति प्रो. एनके शारदा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है जो कर्मचारियों की राय लेकर अपनी रिपोर्ट ईसी को देगी। इसके बाद ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। राजकुमारी की बात को सुनने के बाद विवि कर्मचारियों ने धरना बंद कर दिया। इसके बाद इस मामले को लेकर बनी कर्मचारी संघों की अलग कमेटी ने इक्डोल भवन में बैठक कर रणनीति पर चरचा की।
भाजपा समर्थक कर्मी धरने में नहीं हुए शामिल
सहायक कुलसचिव के पदों को सीधे भरे जाने के विरोध में हुए इस धरने में भाजपा विचारधारा से जुड़े कर्मचारी शामिल नहीं हुए। पूर्व ईसी कोर्ट, गैरशिक्षक और अन्य संघों से चुने गए कर्मचारी नेता इस दौरान नजर नहीं आए।