{"_id":"4df04fccea08722b3314a5a4f5e02462","slug":"employee-try-to-commit-suicide-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेग्युलर न करने पर कर्मचारी ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेग्युलर न करने पर कर्मचारी ने खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 May 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में एजी चौक के नजदीक एक कोआपरेटिव सोसायटी में कार्यरत कैशियर ने कार्यालय के भीतर खुद पर पैट्रोल छिड़क कर जान देने की कोशिश की। इसे पहले की वह आग लगा पता उसे वहां मौजूद लोगों ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
सोसायटी प्रबंधन पर आरोप कि 27 साल के इस युवक को सोसाइटी की ओर से छह महीने के भीतर रेगुलर करने की बात कही थी लेकिन उसे नियमित नहीं किया गया और न ही उसे इंक्रीमेंट दी गई। वीरवार को जब युवक ने प्रबंधन के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखा तो उसका तबादला ठियोग कर दिया। इस बात से खफा होकर युवक ने कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन
घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई। उसके बयान लिए हैं। मेडिकल के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक गांव रोपा घुमारवीं बिलासपुर का रहने वाला है। इसकी नियुक्ति दिसंबर 2012 में सोसायटी में कैशियर के पद पर की गई।
विज्ञापन
वहींएएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक को नियमित नहीं कर रहे थे और न ही इंक्रीमेंट दे रहे थे। तबादला ठियोग कर दिया। मामले की जांच चल रही है, सोसायटी के मैनेजर से भी पूछताछ हो रही है।