Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Emergency services launched at Chamiyana Hospital; major relief for heart and kidney patients.

Shimla News: चमियाना अस्पताल में आपात सेवा शुरू हार्ट और किडनी मरीजों को बड़ी राहत

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emergency services launched at Chamiyana Hospital; major relief for heart and kidney patients.
पेट की गंभीर बीमारियों के मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा, अब आपातस्थिति आईजीएमसी रेफर नहीं किए जाएंगे मरीज
विज्ञापन

सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई भी रात को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस) चमियाना में संचालित विभागों ने पूरी तरह से 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी हैं।

इससे हार्ट अटैक, किडनी फेलियर और पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस व्यवस्था से मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और गंभीर परिस्थितियों में उनकी जान बचाने में भी मदद मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि चमियाना में संचालित विभागों से संबंधित किसी भी आपातस्थिति में सीधे अस्पताल पहुंचें। खास बात यह है कि आपातकालीन सेवाओं के तहत मरीजों को 24 घंटे सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, एमआरआई और रक्त जांच की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

आपातस्थिति में मरीजों को जांच के लिए इंतजार न करना पड़े, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। अभी तक हार्ट अटैक समेत अन्य गंभीर बीमारियों की आपातस्थिति में परिजन मरीजों को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रेफर किया जाता था। वहां शुरुआती जांच के बाद मरीजों को संबंधित विशेषज्ञों से उपचार के लिए चमियाना रेफर किया जाता था। इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। गंभीर स्थिति में उपचार में देरी मरीज की जान के लिए खतरा बन सकती थी। इस समस्या को देखते हुए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी और सीटीवीएस विभाग ने पूरी तरह से 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पहले कुछ विभागों में यह सुविधा उपलब्ध थी लेकिन जानकारी के अभाव में मरीज अन्य अस्पतालों में पहुंच जाते थे। बाद में उन्हें संबंधित विभागों में उपचार के लिए चमियाना रेफर किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपातस्थिति में सीधे अस्पताल पहुंचें मरीज
अस्पताल के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे सुपर स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे पेट, लिवर, हार्ट, दिमाग, किडनी और पेशाब संबंधी समस्याओं के साथ प्लास्टिक सर्जरी के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपातस्थिति में मरीज सीधे अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचकर उपचार करवा सकते हैं। यहां विभिन्न प्रकार की जांच और टेस्ट की सुविधाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
-डॉ. बृज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article