{"_id":"627e674fde061d1f3f5949f7","slug":"emergency-service-jp-nadda-and-cm-jairam-flagged-off-50-new-ambulances","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकालीन सेवाएं: जेपी नड्डा और सीएम जयराम ने 50 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकालीन सेवाएं: जेपी नड्डा और सीएम जयराम ने 50 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Fri, 13 May 2022 07:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 07:42 PM IST
सार
कुल्लू के भुंतर में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भुंतर से राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के तहत अतिरिक्त 50 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश को मिलीं 50 नई एंबुलेंस का आपातकालीन स्थिति में मरीजों को लाभ मिलेगा। कुल्लू के भुंतर में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भुंतर से राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के तहत अतिरिक्त 50 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 50 नई एंबुलेंस में दस-दस मंडी और शिमला जिले को मिली हैं। नौ कांगड़ा, पांच सिरमौर, चार सोलन और दो-दो ऊना और किन्नौर जिले को मिली हैं। बिलासपुर और कुल्लू जिले को तीन-तीन एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी एंबुलेंस आधुनिक उपकरणों से लैस हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिले को एक-एक एंबुलेंस मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के लोगों को घर-घर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और दूरदराज क्षेत्रों में रोगियों को परिवहन सुविधा देने के लिए 25 दिसंबर, 2010 को राज्य में राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से राज्य में अतिरिक्त 50 एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर परिवहन सुविधा देने में लंबा सफर तय करेंगी। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 के साथ प्रदेश में अब एंबुलेंस का बेड़ा 219 हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक हेमराज बैरवा और उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन