फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Emergency medical facilities will now be available at the Junga Battalion.

Shimla News: जुन्गा बटालियन में मिलेगी अब आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Emergency medical facilities will now be available at the Junga Battalion.
फोटो सहित...
विज्ञापन

बटालियन परिसर में 12 बिस्तरों की इमरजेंसी मेडिकल यूनिट शुरू, लोगों को मिलेगा निशुल्क उपचार
निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा का भी होगा प्रयास : नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा ने जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। बटालियन परिसर में 12 बिस्तरों वाली आपातकालीन विशेष चिकित्सा देखभाल इकाई का शुभारंभ वयोवृद्ध वरिष्ठ नागरिक मालती नेगी ने किया।

इस यूनिट में दो बिस्तरों वाले विशेष वार्ड की भी सुविधा रहेगी। इस नई चिकित्सा इकाई में महिलाओं के लिए चार और पुरुषों के लिए आठ बिस्तर लगेंगे। इससे अब बटालियन के अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में ही आवश्यकता के अनुसार इनडोर एवं आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नई चिकित्सा सुविधा केवल बटालियन तक सीमित नहीं रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर जुन्गा क्षेत्र के स्थानीय निवासियों और आसपास की पंचायतों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। दुर्घटना, आपदा अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में आम जनता को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के साथ निःशुल्क एंबुलेंस और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण है। बटालियन की यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए मददगार साबित होने के साथ सिविल अस्पताल जुन्गा पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में भी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पुलिस जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और बटालियन भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। इस इकाई की स्थापना से पहले बटालियन परिसर में कर्मचारियों के लिए इनडोर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब परिसर में ही मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उपचार और निगरानी की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने बटालियन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जुन्गा क्षेत्र के लिए उपयोगी और जनहितकारी कदम बताया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के सदस्य, फोरेंसिक प्रयोगशाला के विशेषज्ञ, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बटालियन के चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed