रिहायशी इलाके में घुसे हाथी, मकान तोड़ने की कोशिश, लोगों ने भाग कर बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राजाजी पार्क से बहराल इलाके में घुस आए हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों का जोड़ा पहले रिहायशी इलाके में बाड़ रौंदकर एक घर परिसर में घुसा और फिर मकान को तोड़ने की कोशिश की।
डर के मारे घर में मौजूद सदस्यों ने भाग कर जान बचाई। तड़के सवा तीन बजे की इस घटना से सहमे इन लोगों ने पड़ोसियों के घर शरण लेकर हाथियों के जाने का इंतजार किया। इसके बावजूद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बहराल के ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के एक रिहायशी घर में हाथी रात को करीब सवा तीन बजे आ धमका। खिड़की से देखने पर हाथी होने का पता चला। प्रेम सिंह व प्रमोद सिंह के रिहायशी मकान को हाथी के जोड़े ने तोड़ने की कोशिश की।
इस दौरान घर में मौजूद परिवार सदस्यों ने कर किसी तरह भागकर पड़ोसियों के घर शरण ली। यह हाथी यमुना नदी बेसिन के रास्ते से यहां दाखिल हुए थे। मकान की दीवारें और एक स्कूटी को तोड़ने की कोशिश करने के बाद हाथी चले गए। इस घटना के बादे से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
स्थानीय पंचायत के उप प्रधान राजेंद्र सिंह, जरनैल सिंह व नानकू राम समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि उत्पाती हाथी जान के लिए आफत बन रहे हैं। प्रशासन व वन विभाग की तरफ से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए।
पिछले सप्ताह भी उत्तराखंड राजाजी पार्क से बहराल व सतीवाला में हाथियों ने रात को प्रवेश किया था। इस दौरान बहराल सतीवाला निवासी कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय जाति राम की एनएच किनारे बनी कच्ची दुकान तोड़ दी थी।
उधर, ग्राम पंचायत बहराल जगजीत कौर ने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में हाथी का उत्पात मचा रहे हैं। मंगलवार रात हाथी ने एक घर को काफी क्षति पहुंचाई है। भयभीत परिवार ने रात को भाग कर पड़ोसी के घर पूरी रात बिताई।
हाथियों के उत्पात से अब जान माल की क्षति की चिंता ग्रामीणों को सताने लगी है। फसलों को भी भारी नुकसान हो रहा है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।