{"_id":"a15257db42ea9a1405d60788f134dad5","slug":"electricity-cut-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: आधे शहर में दस जून तक लगेंगे बिजली कट, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी: आधे शहर में दस जून तक लगेंगे बिजली कट, जानिए क्यों
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 27 May 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे शहर में दस जून तक बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। विद्युत बोर्ड बुधवार से 33/11 केवी बिजली लाइन की रिपेयर करेगा। जतोग से भराड़ी, खलीनी और मल्याणा तक बिजली की सप्लाई बाधित होगी। कट हर रोज सुबह दस से शाम सात बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता रूमेल सिंह ने बताया कि 27 मई को जतोग से भराड़ी तक, 28 मई से 30 मई तक जतोग से खलीनी, तीन और चार जून को खलीनी से मल्याणा, पांच से सात जून तक भराड़ी से मल्याणा और नौ, दस जून को मल्याणा से अश्वनी खड्ड लाइन की रिपेयर की जाएगी।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता ने बताया कि बिजली कट से अधिक परेशानी पेश न आए। इसके लिए अन्य लाइनों से सप्लाई देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रिपेयर का काम आम जनता के हित में किया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को सहयोग करना चाहिए।