Kangra: बिलासपुर गांव में कचनार के पेड़ से गिरकर बिजली बोर्ड कर्मचारी की मौत
पेड़ से गिरने के दौरान घायल को तुरंत सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देहरा रेफर किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत बिलासपुर गांव में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। पेड़ से गिरने के दौरान घायल को तुरंत सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देहरा रेफर किया गया। देहरा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने कर्मी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव बिलासपुर निवासी मदन लाल (53) वर्ष पुत्र चूड़ू राम के रूप में हुई है। मृतक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। छह महीने पहले ही बिजली विभाग में नौकरी लगी थी और आनी में कार्यरत था। मदन लाल कचनार के पेड़ पर चढ़कर घास और लकड़ियां काट रहा था। इस दौरान पेड़ के ऊपर व्यक्ति संतुलन खो बैठा और नीचे जमीन पर गिर गया।
इसके बाद तुरंत उपचार के लिए सीएचसी हरिपुर ले जाया गया।। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरा अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी रास्ते में माैत हो गई। देहरा में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस थाना हरिपुर को दी गई। थाना हरिपुर से एएसआई अनूप और कांस्टेबल ईशांत सिंह देहरा अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा तैयार किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है, बेटा पढ़ाई कर रहा है और पत्नी गृहिणी हैं। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।