फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electricity bill payment pending due to poor server

शिमला में जमा नहीं हो पा रहे बिजली बिल, इस वजह से लटका काम

Tue, 21 Nov 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Nov 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
electricity bill payment pending due to poor server

बिजली बोर्ड का सर्वर ठप होने से बिजली के बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। हजारों लोग ऑनलाइन बिल जमा न होने से परेशानी झेल रहे हैं। पिछले पांच दिन से बोर्ड की वेबसाइट काम नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन




हालत यह है कि लोकमित्र केंद्रों से लेकर सुगम केंद्र तक में बिजली के बिल जमा नहीं हो पा रहे। इसके अलावा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बिलिंग का काम भी ठप पड़ा है। लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


पहले लोकमित्र केंद्र और सुगम केंद्रों के चक्कर काटे, अब उन्हें बोर्ड कार्यालय के काउंटर पर लंबी लाइनों में लगकर बिल जमा करवाने पड़ रहे हैं। सोमवार को शिमला शहर के कई इलाकों में बिजली बिल जमा करवाने की आखिरी तारीख थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सैकड़ों लोग सुगम और लोकमित्र केंद्रों में बिजली के बिल जमा करवाने पहुंचे। यहां बिल जमा नहीं हुए तो बिजली बोर्ड के काउंटर का रुख करना पड़ा। 

लोगों का कहना है कि ऑनलाइन भुगतान न होने के कारण अब उन्हें अतिरिक्त सरचार्ज देना पड़ेगा। सुगम और लोकमित्र केंद्रों के कर्मचारियों से जवाब मिल रहा है कि सर्वर बंद है, बिल जमा नहीं होगा।

लोकमित्र संचालकों की बढ़ीं मुश्किलें

electricity bill payment pending due to poor server

शहर में दर्जनों लोकमित्र केंद्र भी बिजली बिल को जमा करने का काम करते हैं। इन केंद्रों ने हजारों लोगों से बिजली के बिल तो ले लिए लेकिन अब सर्वर ठप होने से ये बिल जमा नहीं हो पा रहे। लोकमित्र केंद्र संचालक बिजली बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन यहां से भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा।

न्यू शिमला में लोकमित्र केंद्र संचालक राजेश कश्यप ने बताया कि उनके पास दो लाख से अधिक के बिजली बिल आए हैं। लोगों से बिल तो ले लिए लेकिन अब ये वेबसाइट पर जमा नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि बोर्ड से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।
शहरवासियों को लगानी पड़ रही दौड़

क्या कहते हैं ग्राहक

electricity bill payment pending due to poor server

केस-1: शुक्रवार को बिजली का बिल जमा करवाने सुगम केंद्र आई थी। कर्मचारियों ने कहा कि सोमवार को बिल जमा हाेंगे। सोमवार को दोबारा गई तो कर्मचारी कहते हैं कि बोर्ड का सर्वर डाउन चल रहा है, बिल जमा नहीं होगा।
भारती वर्मा, नवबहार

केस-2: उपायुक्त कार्यालय स्थित सुगम केंद्र पर सुबह से बिल जमा करवाने बैठा हूं। कार्यालय में बैठे कर्मचारी कह रहे हैं कि दोपहर के बाद बिल जमा होगा लेकिन अभी तक बिल जमा नहीं हो पाया है।
विनोद सूद, न्यू शिमला

केस-3: रविवार की छुट्टी के चलते बिल जमा नहीं करवा पाया। 23 नवंबर बिजली के बिल का भुगतान करने का आखिरी दिन है लेकिन यहां सर्वर डाउन चल रहा है। उधर, बिजली बोर्ड के काउंटर पर लंबी लाइनें लगी हैं। अब कहां जाएं। 
यशपाल चौहान, बीसीएस

क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली बिल जमा करने में समस्या आ रही है। विद्युत अधिकारियों का कहना है सर्वर डाउन होने के कारण पूरे प्रदेश में यह समस्या आ रही है। सुगम में बाकी कार्य सुचारु रुप से चल रहे हैं।-बीसी नलवा, नायब तहसीलदार सुगम केंद्र शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed