फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Electric vehicles will be purchased in three districts in the first phase: Harsh Vardhan

Electric Vehicle: हर्षवर्धन चौहान बोले- पहले चरण में तीन जिलों में खरीदे जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Sat, 21 Jan 2023 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 09:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को खर्चों में कटौती और आय जुटाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश पर वर्तमान में 75,000 करोड़ का कर्ज है। हिमाचल की वित्तीय स्थिति मजबूत बनानी है।

विज्ञापन
Electric vehicles will be purchased in three districts in the first phase: Harsh Vardhan
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल के तीन जिलों शिमला, हमीरपुर और कांगड़ा में पहले चरण में पेट्रोल और डीजल वाहनों के बदले सिर्फ सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य जिलों में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को खर्चों में कटौती और आय जुटाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश पर वर्तमान में 75,000 करोड़ का कर्ज है। हिमाचल की वित्तीय स्थिति मजबूत बनानी है। इस संबंध में सभी मंत्रियों ले योजना तैयार करने को कहा है। सरकार शीघ्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति भी लाएगी। 

विज्ञापन


मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एचआरटीसी पहले चरण में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। सरकार प्रदेश में प्रदूषण को कम करने का संकल्प लिए है। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का फैसला लिया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन तलाशकर हस्तांतरित की जा रही है। सरकार पार्किंगों में भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहन पहले महंगे पड़ते हैं, लेकिन बाद में इनका खर्चा कम रहता है। परिवहन विभाग ने 3 इलेक्ट्रिक वाहन खरीद लिए हैं। शेष 15 वाहन फरवरी और मार्च में मिल जाएंगे। मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार पंजीकरण शुल्क में छूट सहित कई अन्य प्रोत्साहन देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed