फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electric bus service started for rohtang pass

रोहतांग पास के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, ये होगा किराया

Wed, 15 Nov 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Wed, 15 Nov 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
electric bus service started for rohtang pass

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने मनाली से रोहतांग के लिए नियमित इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। मनाली बस अड्डे से रोजाना 25 सीटर बस सुबह 8.30 बजे रोहतांग के लिए रवाना होगी। प्रति सीट आने-जाने का किराया मात्र 600 रुपये है। 

विज्ञापन



बर्फ से ढके मार्ग पर करीब ढाई घंटे के रोमांचक सफर के बाद यात्री रोहतांग पास पहुंच रहे हैं। रोहतांग पास पहुंचकर बस करीब दो घंटे रुकेगी। इस दौरान यात्री दर्रे पर घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


मौसम को देखते हुए फिलहाल बस एक ही चक्कर लगाएगी। बता दें कि एनजीटी के प्रतिबंध के बाद एचआरटीसी ने रोहतांग पास के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। सोमवार को भी बस सवारियों को लेकर रोहतांग पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहनों में सफर काफी महंगा

electric bus service started for rohtang pass

रोहतांग दर्रे और आसपास के क्षेत्रों में बीते दिनों हल्का हिमपात हुआ है। सैलानी बर्फ की चाह में रोहतांग पहुंच रहे हैं। सोमवार से सस्ती बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को बीआरओ का रोड मेंटेनेंस डे रहा। बुधवार से नियमित बस चलेगी। 

यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोहतांग के लिए एक और बस चलाई जाएगी। अभी एनजीटी के निर्देश पर रोजाना 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन ही रोहतांग जा रहे हैं। निजी वाहनों में सफर काफी महंगा पड़ता है। 

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू योगराज ने बताया कि रोहतांग के लिए नियमित इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी गई है। मनाली-रोहतांग पास के लिए रूट परमिट मिल गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर ही नियमित बस सेवा शुरू की गई है।

550 रुपये में परमिट, 5000 में पहुंचाती है टैक्सी

electric bus service started for rohtang pass

इलेक्ट्रिक बस आपको मात्र 600 रुपये में रोहतांग घुमाकर वापस ले आएगी। निजी वाहन में रोहतांग जाने से पहले आपको परमिट लेना पड़ेगा। जिसका प्रति वाहन 550 रुपये शुल्क है।

प्राइवेट टैक्सी ऑपरेटर रोहतांग के 5000 रुपये प्रति चक्कर के वसूल रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बस से सफर फायदे का सौदा है। परमिट का झंझट भी नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed