फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Elections in three newly formed municipal corporations including Dharamshala will be held before April 8: Bhardwaj

धर्मशाला समेत तीनों नवनिर्मित निगमों में आठ अप्रैल से पहले होंगे चुनाव: भारद्वाज

Thu, 07 Jan 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Elections in three newly formed municipal corporations including Dharamshala will be held before April 8: Bhardwaj
सुरेश भारद्वाज ने नगर निगम पालमपुर की बैठक में भाग लिया। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नवगठित नगर निगम पालमपुर को लेकर शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इसके सरंचनात्मक एवं प्रशासनिक रूपरेखा और निगम के संचालन के अन्य जरूरतों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने पालमपुर नगर निगम की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट भी ली। कहा कि धर्मशाला समेत प्रदेश के तीन नवगठित नगर निगमों में चुनाव की प्रक्रिया आठ अप्रैल से पूर्व होगी। मंत्री ने कहा कि पालमपुर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए दो करोड़ से अधिक की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पालमपुर के नगर निगम बनने से इसमें शामिल क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, मल निकासी, ठोस कचरा प्रबंधन आदि कई प्रकार योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रदेश के दो शहर शिमला और कुल्लू को अमृत मिशन में शामिल किया गया है। आने वाले समय में अमृत मिशन फेज दो में प्रदेश के सभी निगम क्षेत्रों को भी शामिल किया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने शहरीकरण को देखते हुए तीन शहरों मंडी, पालमपुर और सोलन को नगर निगम का दर्जा दिया गया है। सात नगर पंचायतों तथा एक नगर परिषद बनाया है। 
विज्ञापन


शहरी विभाग के निदेशक राम कुमार ने निगम क्षेत्र में शहरी विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। नगर निगम पालमपुर के आयुक्त पंकज शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और नव सृजित नगर निगम की संरचना के बारे में विस्तृत ब्योरा रखा। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक दूलोराम, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, पर्यटन प्रकोष्ठ के संयोजक विनय शर्मा, अरविंद शर्मा, सचिन वर्मा, एसडीएम पालमपुर धर्मेश रामोत्रा, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का बनेंगे पहला मेयर व डिप्टी मेयर
पालमपुर में नगर निगम की समीक्षा बैठक से शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नगर निगम के में आने वाले व आसपास इलाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें नगर निगम चुनाव को जीतने की बात कही गई। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व और प्रदेश हो रहे अथाह विकास के चलते  सभी निगमों में भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर जीत कर सामने आएंगे। पालमपुर में पहला मेयर व डिप्टी मेयर भाजपा के बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed