{"_id":"61defe71fc59a1256d1d4483","slug":"election-year-strategy-cm-jairam-thakur-called-a-meeting-of-the-mla-in-peterhof-on-january-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी साल की रणनीति: सीएम जयराम ने 16 जनवरी को पीटरहॉफ में बुलाई विधायक दल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी साल की रणनीति: सीएम जयराम ने 16 जनवरी को पीटरहॉफ में बुलाई विधायक दल की बैठक
Wed, 12 Jan 2022 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:45 PM IST
सार
शिमला में 16 जनवरी को भाजपा विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है। नए साल में भाजपा विधायक दल की यह पहली बैठक होगी। सीएम जयराम ठाकुर इसमें विधायक प्राथमिकता योजनाओं बैठकों के बारे में भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16 जनवरी को पीटरहॉफ शिमला में भाजपा विधायक दल की एक बैठक बुलाई है। नए साल में भाजपा विधायक दल की यह पहली बैठक होगी। सीएम जयराम ठाकुर इसमें विधायक प्राथमिकता योजनाओं बैठकों के बारे में भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वार्षिक बजट वर्ष 2022-23 के लिए विधायक प्राथमिकता निर्धारण के लिए बैठकें 17 और 18 जनवरी में होंगी। यह भी राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही है। चूंकि सभी जिलों के विधायक प्राथमिकता बैठकों के लिए शिमला आ ही रहे हैं तो ऐसे में यह बैठक आसानी से हो पा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विधानसभा के चुनावी साल में विधायकों को अधिक सक्रियता से काम करने के बारे में निर्देश जारी करेंगे। यह मालूम रहे कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी सभी विधायकों को पिछले चार साल का रिपोर्ट कार्ड देने को कहा है। कई विधायकों को चुनावी वर्ष शुरू होते ही अभी से टिकट कटने की आशंका है। इस बैठक में कोविड की तीसरी लहर के चलते विधानसभा हलकों में भी बेहतरीन कार्य करने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन