इस दिन होगा केसीसी बैंक के नए निदेशक मंडल के लिए मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में चल रहे कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के नए निदेशक मंडल के चयन के लिए अतिरिक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के तहत मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 28 अगस्त को होगा। जबकि 14 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
वहीं, 24 सितंबर को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद 26 सितंबर को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। इसके बाद शाम पांच बजे रिजल्ट जारी हो जाएंगे।
अतिरिक्त पंजीयक सहकारी सभाएं की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधक, रिटर्निंग अफसर और पंजीयक अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बैंक के महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी डिफाल्टर सदस्यों को नोटिस जारी कर दें।
इस काम को संबंधित क्षेत्र के सहायक पंजीयक सहकारी संस्था की सलाह के साथ 15 दिन में करने का समय दिया गया है। पंजीयक अधिकारी की ओर से सभी सदस्य संस्थाओं को नोटिस जारी करने के लिए 28 जुलाई की अंतिम तिथि तय की गई है ताकि वह 6 अगस्त तक नाम सहित संकल्प संबंधित पंजीयक अधिकारी को उपलब्ध करा दें जो संस्था के लिए मतदान करेगा।
पहली मतदान सूची 8 अगस्त को जारी होगी जबकि सभी वादों व आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम सूची 28 अगस्त को जारी होगी। नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तय की गई है। 17 को चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी होगी और 26 सितंबर को मतदान होगा।