फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election discussion on Amar Ujala Bjp Congress Winning Prediction Know what equations

चर्चा चुनाव पर: हिमाचल में भाजपा या फिर कांग्रेस? किसका पलड़ा भारी, जानें क्या हैं समीकरण

Fri, 31 May 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 May 2024 08:10 PM IST
सार

1 जून शनिवार को मतदान और 4 जून को आएंगे नतीजे। भाजपा की होगी जीत या फिर कांग्रेस पलटेगी बाजी... काम आएगी मोदी लहर... या फिर जातिगत राजनीति पड़ेगी भारी... जानें सब कुछ अमर उजाला की चुनावी चर्चा में। 

विज्ञापन
Election discussion on Amar Ujala Bjp Congress Winning Prediction Know what equations
चुनावी चर्चा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के लिए 1 जून को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित होंगे। कुछ घंटों में मतदान शुरू हो जाएगा। वहीं, इस बार भाजपा बाजी मारेगी या फिर कांग्रेस जीत का स्वाद चखेगी ये तो आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन अमर उजाला पर जानें कि चुनावों की क्या स्थिति और क्या समीकरण हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



हिमाचल में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने इस बार बागी विधायकों को उन्हीं सीटों से उम्मीदवार बनाया गया, जहां से वे 2022 के विधानसभा चुनाव में जीतकर आए थे। इन विधायकों के नाम राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और दविंदर भुट्टो हैं। इन्हें भाजपा ने सुजानपुर, धर्मशाला, बड़सर, लाहौल-स्पीति, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा सीटों से भाजपा ने टिकट दिया है। ऐसे में इस बार ऊंट किस करवट बैठता है ये देखने लायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के तमाम स्टार प्रचारकों ने राज्य के कोने-कोने में चुनावी रैलियां और रोड शो कर लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में बड़ी चुनावी रैलियों को संबोधित किया तो कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में अमित शाह और जेपी नड्डा ने हुंकार भरी। जेपी नड्डा ने शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्रों में भी रैलियां कीं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने भी इस बार प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने भी ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया। मई के आखिरी हफ्ते में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैलियां कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांगा। राहुल गांधी की एक रैली उसी जगह पर हुई, जहां पीएम मोदी ने रैली की थी। पीएम मोदी ने 24 मई को नाहन और मंडी में रैलियां को संबोधित किया तो इसके पलटवार में राहुल गांधी ने 26 मई को नाहन और ऊना में रैलियां कीं। इसके अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल का रूख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed