{"_id":"5fa6b6498ebc3e9bc42460b9","slug":"election-commission-to-release-soon-schedule-of-voter-lists-of-875-panchayats-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 875 पंचायतों की वोटर लिस्टों का जल्द शेड्यूल जारी करेगा आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 875 पंचायतों की वोटर लिस्टों का जल्द शेड्यूल जारी करेगा आयोग
Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल चुनाव आयोग प्रदेश की शेष पंचायतों की वोटर लिस्टों का शेड्यूल शीघ्र जारी करेगा। प्रदेश में पुनर्गठन से प्रभावित और नई 875 पंचायतों की वोटर लिस्टें तैयार होनी हैं। राज्य चुनाव आयोग सभी पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार होने के बाद चुनाव की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
आयोग ने पहले चरण में अभी तक कुल 2740 पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया है। ये वही पंचायतें हैं, जिनकी न तो वार्डबंदी करनी पड़ी थी और न ही वोटर लिस्टों में ज्यादा बदलाव होना था। इन पंचायतों पर पुनर्गठन का असर भी नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग अब शेष 875 उन पंचायतों की वोटर लिस्ट का शेड्यूल तैयार करके जारी करेगा, जिनका पुनर्गठन किया है या फिर नई पंचायतें बनाई गई हैं। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि अब शीघ्र ही शेष 875 पंचायतों की वोटर लिस्ट बनाने का कार्यक्रम घोषित किया जाना है। इनमें 475 पुरानी पुनर्गठित और 400 नई पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन