{"_id":"5ca3674ebdec2214476333bc","slug":"election-commission-seized-congress-banner-and-flags-during-rally-of-sukhram-and-aishwarya-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रय-सुखराम के स्वागत कार्यक्रम में चला चुनाव आयोग का डंडा, झंडे और बैनर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रय-सुखराम के स्वागत कार्यक्रम में चला चुनाव आयोग का डंडा, झंडे और बैनर जब्त
Tue, 02 Apr 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस टिकट लेने के बाद पहली बार मंडी पहुंचे आश्रय शर्मा और सुखराम के कार्यक्रम में चुनाव आयोग का डंडा चल गया है। कांग्रेसियों ने शहर भर में बिना मंजूरी के निजी प्रॉपर्टी पर झंडे और बैनर लगा दिए।
विज्ञापन
शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने झंडे और बैनर हटाकर जब्त कर लिए। वहीं, चेतावनी दी कि अगर दोबारा बिना मंजूरी झंडे और बैनर लगाए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासन ने यह कार्रवाई इंदिरा मार्केट, मोती बाजार, गांधी बाजार और महामृत्युंजय चौक के आसपास की है। एसडीएम सन्नी कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
नगर परिषद के मजदूरों की मदद से झंडे डंडे व बैनर उतार कर कब्जे में ले लिए। गौरतलब है कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी आश्रय शर्मा के स्वागत के लिए जगह जगह झंडे लगाए थे।