फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission removed mein bhi chowkidar hoardings in shimla lok sabha election 2019

शहर में टांग दिए चौकीदार वाले होर्डिंग, चुनाव आयोग ने उतरवाए

Thu, 28 Mar 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Mar 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
election commission removed mein bhi chowkidar hoardings in shimla lok sabha election 2019
‘मैं भी चौकीदार’ वाले होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

शहर के कोर एरिया में लगे ‘मैं भी चौकीदार’ वाले होर्डिंग चुनाव आयोग ने चंद घंटे बाद ही हटवा दिए। महापौर और भाजपा पार्षदों की फोटो लगे ये होर्डिंग बिना अनुमति के लगा दिए गए थे। माल रोड पर नाज चौक के समीप ऐसा ही एक बड़ा होर्डिंग लगाया गया था, जिसमें भाजपा नेताओं समेत महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा और शहर के कुछ भाजपा पार्षदों के फोटो लगे थे।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को इसकी शिकायत मिली, जिसके बाद निगम की तहबाजारी शाखा के इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर को इनकी अनुमति चेक करने को कहा गया। पता चला कि ये होर्डिंग बिना अनुमति के टांगा गया था। बाद में पता चला कि ऐसे ही होर्डिंग ऑकलैंड टनल, बीसीएस और बस स्टैंड के समीप भी लगे हैं।
विज्ञापन


निगम की टीम ने मौके पर जाकर सभी चारों होर्डिंग उखाड़ दिए। इंस्पेक्टर ओपी ठाकुर का कहना है कि प्रशासन से मिले दिशा निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है। शहर में होर्डिंग लगाने को लेकर जो भी शिकायतें आ रही हैं, उन सबकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर में कुल आठ जगहों पर ही होर्डिंग लगाने की अनुमति दी है। इसके अलावा बाकी जगहों पर यदि बिना अनुमति होर्डिंग या बोर्ड लगते हैं तो उन्हें तुरंत उखाड़ा जाएगा। आचार संहिता के चलते शहर में किसी भी जगह यदि बोर्ड या होर्डिंग लगाना है तो इसके लिए पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद नगर निगम या सरकारी संपत्ति पर प्रचार संबंधी सामग्री लगाई जा सकती है।

नगर निगम शिमला मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि शहर के एक कारोबारी को आठ जगहों पर होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई है। कारोबारी ने बाकायदा इसकी फीस भी भरी है। इनके अलावा यदि कहीं और जगह होर्डिंग लगाए गए हैं तो इसकी मुझे जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed