फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   election commission of india nod for ethanol plant MOU in Una himachal Pradesh

चुनाव आयोग: इथेनॉल प्लांट के लिए सरकार को एमओयू की मंजूरी

Sun, 24 Oct 2021 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Oct 2021 12:33 PM IST
सार

ऊना के जीतपुर बहेली में बनने वाले इथेनॉल प्लांट के लिए कच्चे माल की खरीद कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अलावा पंजाब के सीमांत क्षेत्रों से की जाएगी। 

विज्ञापन
election commission of india nod for ethanol plant MOU  in Una himachal Pradesh
इथेनॉल प्लांट- सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब से लगते ऊना जिले में चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इथेनॉल प्लांट के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेगी। भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलने के बाद अब इस एमओयू के लिए उद्योग विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। हालांकि, आयोग ने अनुमति के साथ यह स्पष्ट किया है कि इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह का राजनीतिक भाषण नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


इस एमओयू कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार इस ज्ञापन के बाद ऊना के जीतपुर बहेली में कंपनी प्लांट लगाने का काम शुरू करेगी। खास बात यह है कि इस प्लांट के लिए कच्चे माल की खरीद कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अलावा पंजाब के सीमांत क्षेत्रों से की जाएगी।
विज्ञापन


करीब चार सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्लांट से तीन सौ से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। चूंकि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहले ही निकट भविष्य में पेट्रोल के विकल्प के तौर पर इथेनॉल के इस्तेमाल की बात कह चुके हैं, ऐसे में हिमाचल के लिहाज से यह प्लांट बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed