फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election Commission of Himachal will mark Divyang voters

हिमाचल के दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित करेगा चुनाव आयोग

Wed, 27 Feb 2019 03:21 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Wed, 27 Feb 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Election Commission of Himachal will mark Divyang voters

चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर दिव्यांगों को सहूलियत प्रदान करने के मकसद से चुनाव आयोग बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। 9 मार्च को प्रस्तावित पल्स पोलियो दिवस पर आयोग स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित कर डाटा तैयार करेगा।

विज्ञापन


इस डाटा को स्वास्थ्य कर्मी तैयार कर आयोग को मुहैया कराएंगे और उसकी मदद से आयोग मतदान केंद्रों पर जरूरत के अनुसार उपकरण और अन्य संसाधन मुहैया कराएगा। इस संबंध में चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भी लिख दिया है।
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने दिव्यांगों को मतदान बूथों पर सहायता मुहैया कराने के लिए कई तरह के प्रयास किए थे। इस बार आयोग ने दिव्यांगों को हरसंभव सुविधा मुहैया कराने के लिए अभी से कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग सूची तैयार की जाएगी

हर घर में दिव्यांगों को चिह्नित कर अलग सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद दृष्टि बाधित मतदाताओं को जहां एनसीसी और एनएसएस जैसे संगठनों के कैडेटों की मदद से मतदान केंद्र पर सहायता मुहैया कराई जाएगी।

वहीं, अन्य तरह के मतदाताओं को उनकी जरूरत के हिसाब से संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब एक लाख से ज्यादा दिव्यांग हैं।

चूंकि प्रदेश में मतदाता संख्या जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से शत प्रतिशत है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि दिव्यांग मतदाता सूची में शामिल हैं। लेकिन, उनको मतदाता सूची से चिह्नित नहीं किया जा सकता। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से उन्हें चिह्नित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed