फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission now army jawan cast their vote in elections

सेना के जवान भी डालेंगे वोट, ऑनलाइन भेजे जाएंगे बैलेट पेपर

Thu, 29 Jun 2017 02:46 PM IST
सुभाष अग्निहोत्री/अमर उजाला, चंबा
सुभाष अग्निहोत्री/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 29 Jun 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
election commission now army jawan cast their vote in elections

देश की सरहदों पर दिन-रात सेवाएं दे रहे सैनिकों को डाक के बजाय अब ऑनलाइन बैलेट पेपर भेजे जाएंगे। चुनाव आयोग पहली बार सेना के जवानों के लिए यह व्यवस्था कर रहा है। उनके लिए बैलेट पेपर ई-मेल के जरिये भेजे जाएंगे। समय की बचत के मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


इससे सैनिक समय पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इससे पहले बैलेट पेपर डाक से भेजे जाते थे। हिमाचल के सैकड़ों सैनिक भारतीय सेना के तीनों अंगों थल, जल और वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने मनपसंद प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाल सकते हैं।
विज्ञापन


समय की बचत के लिए चुनाव आयोग ने नया तरीका ढूंढा है। इसके तहत चुनाव आयोग ने पहली बार डाक से बैलेट पेपर भेजने के बजाय ई-मेल के जरिये इन्हें भेजने का निर्णय लिया है। इससे पहले भारतीय सीमा पर तैनात जवानों के लिए बैलेट पेपर डाक के जरिये भेजे जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार तो चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा हो जाने के बाद ये बैलेट पेपर वापस चुनाव आयोग के पास पहुंचते थे। अब चुनाव आयोग बैलेट पेपर को डाक से भेजने के बजाय सीधे ई-मेल से विभिन्न सेनाओं के रिकॉर्ड ऑफिस में भेजेगा। रिकॉर्ड ऑफिस से बैलेट पेपर की ई-मेल विभिन्न सेनाओं के यूनिटों को भेजी जाएगी।


यूनिट में इन बैलेट पेपरों के प्रिंट निकालकर जवानों को अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए दिए जाएंगे। जवान मतदान करने के बाद इन बैलेट पेपरों को बिना टिकट के निशुल्क डाक से संबंधित जिले के चुनाव आयोग अधिकारी को भेजेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि चुनाव आयोग ने पहली मर्तबा भारतीय सेना के जवानों को बैलेट पेपर ई-मेल के जरिये भेजने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed