फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election Commission notice to Bindal on complaint of violation of code of conduct

आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर बिंदल को चुनाव आयोग का नोटिस

Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Election Commission notice to Bindal on complaint of violation of code of conduct
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस नेताओं के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पर पच्छाद उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करने के आरोप पर चुनाव आयोग हरकत में आ गया है। आयोग ने विधानसभा अध्यक्ष को नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने को कहा है।

विज्ञापन


उनकी हर चुनावी गतिविधि की भी वीडियोग्राफी के जरिये नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि उनके जवाब के बाद भारत निर्वाचन आयोग कांग्रेस की शिकायत पर फैसला लेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ने डॉ. बिंदल के खिलाफ  चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी थी। आरोप लगाया था कि वह संवैधानिक पद पर रहते हुए पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के वॉररूम प्रभारी हरि कृष्ण हिमराल ने बिंदल की ओर से किए जा रहे प्रचार की तथ्यों सहित जानकारी जुटाने के बाद आयोग को लिखित शिकायत भेजी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बिंदल को संवैधानिक पद से हटकर राजनीति करने की सलाह दी थी। 

लोकसभा चुनाव में भी उठा था मुद्दा

कथित चुनाव प्रचार के आरोप पर कांग्रेस ने ठाकुरद्वारा में बिंदल के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी में कार्यकर्ताओं के साथ विधायक धनीराम शांडिल आदि भी मौजूद थे।

बीते लोकसभा चुनाव के दौरान भी चुनाव आयोग में कांग्रेस ने शिकायत की थी। उस समय आयोग ने बिंदल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

दरअसल, किसी भी सरकारी नियमावली में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि विधानसभा अध्यक्ष प्रचार नहीं कर सकते। ऐसे में आयोग को भी इस मामले में कार्रवाई करने में मुश्किल हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed