{"_id":"2330d911f5e03f7a73bb7d850a620ee5","slug":"election-campaign-ends-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में थम गया चुनावी शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में थम गया चुनावी शोर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 May 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम छह बजे थम गया। भाजपा, कांग्रेस से लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
प्रत्याशियों और दलों के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए रोड शो भी किया। सोमवार शाम छह बजे के बाद से लेकर मंगलवार शाम तक डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कांग्रेस, भाजपा, आप, माकपा, सपा, बसपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों की ओर से आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी गई।
विज्ञापन
सभी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में डटे रहे। कहीं पर रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन किया गया तो कहीं पर चुनावी सभा के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराया गया।
सभी दलों के प्रत्याशी और नेता अपने-अपने अंदाज में मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की, जिससे पक्ष में माहौल बनाया जा सके।
हिमाचल में 4 सीटों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।