फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Election campaign ends in Himachal

हिमाचल में थम गया चुनावी शोर

Tue, 06 May 2014 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 May 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
Election campaign ends in Himachal

हिमाचल में लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम छह बजे थम गया। भाजपा, कांग्रेस से लेकर सभी दलों के प्रत्याशियों ने अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

विज्ञापन


प्रत्याशियों और दलों के नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए रोड शो भी किया। सोमवार शाम छह बजे के बाद से लेकर मंगलवार शाम तक डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन


7  मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कांग्रेस, भाजपा, आप, माकपा, सपा, बसपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों की ओर से आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में डटे रहे। कहीं पर रोड शो करके शक्ति प्रदर्शन किया गया तो कहीं पर चुनावी सभा के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास कराया गया।

सभी दलों के प्रत्याशी और नेता अपने-अपने अंदाज में मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश की, जिससे पक्ष में माहौल बनाया जा सके।

हिमाचल में 4 सीटों के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed