{"_id":"628fb59639cf73479b518c76","slug":"elderly-woman-threatens-to-eat-poison-in-front-of-adc-shimla-news-sml410152134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला ने एडीसी के सामने जहर खाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला ने एडीसी के सामने जहर खाने की दी धमकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में वीरवार को राजस्व विवाद को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पास पहुंची एक बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खाने की धमकी दे दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीसी ने पुलिस बुलाई तो बैग से जहरीला पदार्थ निकला। इससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
बुजुर्ग महिला राजस्व विवाद की फरियाद लेकर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा के पास पहुंची थी। इस पर उन्होंने महिला की पूरी फाइल मंगवाई। बाद में दूसरा पक्ष भी उनके पास आया। यहां इस विवाद पर चर्चा के बीच महिला की वकील ने एडीसी को बताया कि बुजुर्ग महिला जहरीला पदार्थ खा सकती है। इसके बाद बुजुर्ग महिला भी जहरीला पदार्थ खाने की बात कहने लगे पड़ीं।
एडीसी ने पुलिस बुला कर बैग कब्जे में ले लिया। बैग खोलने पर बैग में से जहरीला पदार्थ मिला। इसके बाद उसे बाहर ले जाया गया। उधर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मामला सामने आया था। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और समय रहते जहरीला पदार्थ ले लिया गया।