दर्दनाक: थोड़ी सी लापरवाही से हुए शरीर के दो टुकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में एक बुजुर्ग की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह कोहलू चलाते समय हादसे का शिकार हो गया। हादसे में बुजुर्ग के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मामला ज्यूरी की एसएस कॉलोनी का है।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग अपने ही घर में कोहलू से तेल निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया। बुजुर्ग थोड़ी सी लापरवाही से शरीर दो टुकड़ों में कट गया। इसमें बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से रामपुर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
रामपुर पुलिस ने इस संबंध में जांच कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
शॉफ्ट में फंसा कुर्ता, आधा शरीर कट गया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्यूरी पंचायत के त्यूंवल गांव निवासी बुजुर्ग मोती राम पुत्र काथू राम आयु 60 कालोनी में कोहलू से तेल निकाल रहा था।
कुछ देर बाद जब बुजुर्ग शौचालय के लिए बाहर निकला तो तभी अचानक उसका कुर्ते का एक हिस्सा मशीन की शाफ्ट में फंस गया, इस कारण कोहलू मशीन की चपेट में आने से शरीर का एक हिस्सा कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गया।
पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है।