फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eighty drinking water and irrigation schemes with the help of one engineer

Shimla News: एक अभियंता के सहारे अस्सी पेयजल और सिंचाई योजनाएं

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Eighty drinking water and irrigation schemes with the help of one engineer
जल शक्ति विभाग में कर्मचारियों का टोटा
विज्ञापन

बेलदार से लिया जा रहा पंप ऑपरेटर का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। आम जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने वाला जल शक्ति विभाग का कोटी उपमंडल कार्यालय स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। उपमंडल में कनिष्ठ अभियंता सहित विभिन्न श्रेणियों के 16 पद रिक्त हैं। हालत यह है कि एक अभियंता के सहारे 80 पेयजल और सिंचाई योजनाएं चल रही हैं।

उपमंडल की सीमाएं सिरमौर जिला के राजगढ़ उपमंडल को छूती हैं और दूसरी ओर ठियोग के भेखलटी के साथ लगती हैं। इस उपमंडल के तहत 18 पंचायतें आती हैं जिनमें से छह पंचायतें ठियोग ब्लॉक की शामिल हैं। वर्तमान में जलशक्ति विभाग कोटी के अधीन आने वाली इन 18 पंचायतों में 80 से अधिक पेयजल और सिंचाई योजनाएं कार्यरत हैं। आलम यह है कि उपमंडल कोटी के तहत आने वाले चार अनुभाग में केवल एक जेई है। कनिष्ठ अभियंता के तीन पद रिक्त हैं। एक माह पहले तक कोटी उपमंडल के जेई सुनील भिक्टा के पास सात सेक्शन का कार्यभार था जिसमें तीन सेक्शन कसुम्पटी उपमंडल के शामिल थे। इस उपमंडल में करीब छह माह से सहायक अभियंता का पद रिक्त चल रहा था। दो दिन पहले नए सहायक अभियंता ने पदभार संभाल लिया है। इसके अतिरिक्त सर्वेयर, वर्क इंस्पेक्टर, फीटर, पंप ऑपरेटर और लिपिक वर्गीय में वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक का पद भी रिक्त पड़े हैं। पंप ऑपरेटर का कार्य बेलदार से लिया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जुन्गा तहसील की कई पंचायतों में राजनैतिक दबाव के चलते जरूरत से ज्यादा जल रक्षक तैनात किए हैं। इसमें कुछ जल रक्षकों के पास कोई काम नहीं बांटा है। इन्हें बिना किसी कार्य के मानदेय दिया जा रहा है। विभाग का कहना है कि खाली पदों का मामला आलाधिकारियों के समक्ष उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article