फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight women crew climbed 21630 feet Manirang Peak in Lahaul spiti

आठ महिलाओं के दल ने फतह की 21630 फीट ऊंची मानीरंग चोटी

Thu, 30 Aug 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Thu, 30 Aug 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Eight women crew climbed 21630 feet Manirang Peak in Lahaul spiti

पच्चीस साल पहले एवरेस्ट फतह कर चुकीं भारतीय महिलाओं के आठ सदस्यीय दल ने लाहौल-स्पीति की मानीरंग चोटी को फतह कर सिल्वर जुबली मनाई। महिलाएं वापस मनाली लौट आई हैं। मनाली की दीपू शर्मा, डिक्की डोलमा और राधा देवी इस दल में शामिल रहीं।

विज्ञापन


इन्होंने वर्ष 1993 में एवरेस्ट को फतह किया था। इसकी 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए उन्होंने 21630 फुट ऊंची मानीरंग चोटी को फतह करने का निर्णय लिया था। दल में शामिल सभी महिलाएं 40 वर्ष से अधिक आयु की हैं।
विज्ञापन


इनमें 10 नौजवान युवतियां भी शामिल रहीं। इनके साथ 1993 में एवरेस्ट विजेता एवं अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान के उपनिदेशक रह चुके राजीव शर्मा भी तकनीकी सलाहकार के तौर पर शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये महिलाएं शामिल रहीं दल में

Eight women crew climbed 21630 feet Manirang Peak in Lahaul spiti

दल में कुल 19 सदस्यों ने भाग लिया। अभियान दल मनाली से 10 अगस्त को रवाना हुआ था। दल को केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दिल्ली में 7 अगस्त को हरी झंडी दिखाई थी।

अभियान का नेतृत्व विमला नेगी ने किया। उन्होंने बताया कि सदस्य 25वीं वर्षगांठ मना रही हैं। अपना अनुभव इस अभियान की नई पर्वतारोहियों को बताया। अभियान करीब 4 सप्ताह तक चला। आईएमएफ के अभियान का संचालन ट्रैक इंडिया आउट टुअर मनाली की ओर से किया गया। 

अभियान में दीपू शर्मा, रीटा मारवाह, अनिता देवी, चाउला जागीरदार, सविता धापवाल, राधा देवी और डिक्की डोलमा ने भाग लिया। दीपू शर्मा, अनुजा ने कहा कि 1993 के एवरेस्ट अभियान में कई नए रिकार्ड बने हैं।

इसमें एवरेस्ट को सबसे ज्यादा 18 लोगों ने फतह किया था। इसमें छह महिलाएं थीं। मनाली की 19 वर्षीय डिक्की डोलमा सबसे कम आयु में एवरेस्ट फतह करने वाली थीं। ऐसे में यह अभियान उनके लिए बेहद खास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed