फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eight thousand multi task workers will be recruited in government schools, the education department will bring a proposal in the cabinet meeting

खुशखबर: सरकारी स्कूलों में भर्ती होंगे आठ हजार मल्टी टास्क वर्कर, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाएगा शिक्षा विभाग

Tue, 21 Sep 2021 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Sep 2021 07:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए स्कूल से घर की दूरी का सर्टिफिकेट लाना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र जारी करेंगे। भर्ती में स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से दो से दस नंबर मिलेंगे। 

विज्ञापन
Eight thousand multi task workers will be recruited in government schools, the education department will bring a proposal in the cabinet meeting
सरकारी स्कूलों में भर्ती होंगे मल्टी टास्क वर्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्करों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। चार हजार पद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अनुशंसा और चार हजार पद आवेदनों के आधार पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 24 सितंबर को होने वाले हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत शिक्षा विभाग प्रस्ताव लेकर आएगा। बीते कई माह से लटकी मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा के अब जल्द पूरा होने की उम्मीद है। वित्त महकमे से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। चार सितंबर को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस भर्ती को अनौपचारिक चर्चा हुई थी। इसी बैठक में चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर भरने पर सहमति बनी थी। अब 24 सितंबर को इस पर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। हिमाचल प्रदेश में मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती के लिए स्कूल से घर की दूरी का प्रमाणपत्र लाना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र जारी करेंगे।

विज्ञापन


भर्ती में स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से दो से 10 नंबर मिलेंगे। एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी नियुक्तियां करेगी। वर्करों को प्रतिमाह 5,625 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना इनका काम होगा। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल की ओर से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे।शिक्षा निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऐसे में कई माह से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द राहत मिल सकती है। अभ्यर्थियों को घर के नजदीक रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed