फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Eight caught emulated in SSC exam

कान में ब्लूटुथ, नकल करते पकड़े गए मुन्ना भाई

Mon, 03 Nov 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 03 Nov 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
Eight caught emulated in SSC exam

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) की परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों को ब्लूटुथ डिवाइस से नकल करते दबोचा गया है। इनमें सात पुरुष अभ्यर्थी एवं एक महिला शामिल है।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने आठों अभ्यर्थियों का मामला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। सभी नकलची एक ही हॉल में पकड़े गए हैं। एसएससी की परीक्षा दो सत्र में आयोजित की गई। बॉल स्कूल हमीरपुर में सायंकालीन सत्र की परीक्षा में आठ अभ्यर्थियों को नकल करते दबोचा है।
विज्ञापन


हैरत की बात तो यह है कि सभी अभ्यर्थी ब्लूटुथ डिवाइस के जरिये नकल कर रहे थे। आठ अभ्यर्थियों में से छह अभ्यर्थियों के ब्लूटूथ डिवाइस स्कूल प्रबंधन ने जब्त कर लिए हैं। इन्हें स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को हैंडओवर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दो अभ्यर्र्थियों के कानों से अभी तक ब्लूटूथ डिवाइस नहीं निकाला जा सका है। देर शाम तक दो अभ्यर्थियों के कानों से ब्लूटुथ डिवाइस को नहीं निकाला जा सका है।

माइक्रो ब्लूटुथ से कर रहे थे नकल

Eight caught emulated in SSC exam

सूत्रों की मानें तो दो अभ्यर्थियों ने बड़े शातिर तरीके से छोटे ब्लूटूथ डिवाइस को कान में फिट कर रखा था। इसे गंभीरता से देखने पर ही देखा जा सकता है।

हैरत की बात तो यह है कि आठों अभ्यर्थी एक ही कमरे में बैठ कर एक जैसे तरीके से नकल कर रहे थे। अभ्यर्थियों के इस कारनामे से हर कोई हैरान है।

उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से मामला पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आठों छात्रों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा का कहना है कि छह अभ्यर्थियों के ब्लूटूथ डिवाइस पुलिस को सौंप दिए गए हैं। जबकि दो अभ्यर्थियों के कानों से ब्लूटूथ डिवाइस नहीं निकाले जा सके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed