फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Effect of strike: Have to wait for hours outside OPD

हड़ताल का असर : ओपीडी के बाहर घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Effect of strike: Have to wait for hours outside OPD
आईजीएमसी में आरकेएस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों का दर्द बढ़ा
विज्ञापन

ओपीडी में दोपहर तक नहीं आ रहा नंबर

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में रोगी कल्याण समिति के तहत कार्यरत कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही।
अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों को इस कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रबंधन हड़ताल को समाप्त करवाने में असफल रहा है। आईजीएमसी में सुबह नौ बजे से ही मरीजों की भीड़ अस्पताल में जुटना शुरू हो गई थी। पर्ची काउंटरों से लेकर कैश काउंटर तक बिलिंग करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रही। संजौली से आई शिवानी ने बताया कि पिछले दो दिन से वह अपने बच्चे के उपचार करवाने के लिए अस्पताल में भटक रही है। बताया कि पर्ची बनाने में ही काफी समय लग जाता है। यहां से जब ओपीडी पहुंचते हैं तो जब तक नंबर आता है तब तक डॉक्टर ओपीडी से उठकर चले जाते हैं। बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार करवाने आए मरीज भटक रहे हैं।
विज्ञापन

अर्की के सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी मां का उपचार अस्पताल में होना है। यहां पर हड़ताल है तो प्रदेशभर से आए मरीज और उनके तीमारदार दिक्कतों में हैं। कहा कि सरकार अस्पताल के इन कर्मचारियों की मांगें पूरा करें ताकि अस्पताल में मरीज छह घंटों तक जो परेशानी झेल रहे हैं, वह खत्म हो सकें। शनिवार को भी अस्पताल में 1900 मरीजों ने ओपीडी में उपचार करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article