फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Effect a large hotel in the state: Virbhadra

प्रदेश में लाएंगे बड़े होटल : वीरभद्र

Sun, 29 Jun 2014 10:24 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला
ब्यूराे/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 29 Jun 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
Effect a large hotel in the state: Virbhadra

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के होटलों की शाखाओं की स्थापना के लिए यहां पूंजी निवेश को आमंत्रित करना बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार इच्छुक होटल व्यवसायियों को पट्टे पर जमीन उपलब्ध करवा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में फिक्की, एसोचैम या सीआईआई जैसी संस्थाओं के सहयोग से सम्मेलन एवं सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


सीएम ने यूनेस्को की ओर से कुल्लू के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर का दर्जा दिए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री पर्यटन विकास बोर्ड की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्राचीन मंदिरों के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण पर बल देते हुए भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग को सलाह दी कि विभाग प्राचीन मंदिरों को पुरातत्व कालीन पारंपरिक वास्तुशिल्प के अनुरूप पुनर्निर्माण करें।

उन्होंने धर्मशाला में मोनो रेल के प्रस्ताव के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने बोर्ड के सदस्यों की सूची में शहरी विकास मंत्री को भी शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा शिमला के ढली बस स्टैंड की स्थितियों के सुधार के साथ-साथ नाहन, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मनाली और चिंतपूर्णी बस अड्डों को सुधारा जाएगा।


पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि विश्व पटल पर हिमाचल को पर्यटन स्थल के तौर पर प्रचार के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ की संभावनाओं की तलाश की जा रही है। पर्यटन निदेशक मोहन चौहान ने विभाग की ओर से पर्यटन विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed