फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister suresh bhardwaj surprise visit at hp secretariat

शिक्षा मंत्री ने किया औचक निरीक्षण, स्टाफ में मची अफरातफरी

Tue, 10 Apr 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 10 Apr 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
education minister suresh bhardwaj surprise visit at hp secretariat

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सचिवालय में स्थित शिक्षा विभाग की शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। सरकार के सौ दिनों की उपलब्धियों को लेकर आयोजित कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री एकाएक शाखाओं में पहुंच गए। 

विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कामकाज को लेकर मंत्री ने जानकारी जुटाई। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सभी कर्मचारियों को लंबित कार्य जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्यालय में साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील भी की। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग की किस शाखा में कितने कर्मचारी हैं? कौन सा अफसर-कर्मचारी क्या काम देख रहा है? इसके बारे में निरीक्षण के दौरान जानकारी जुटाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

औचक निरीक्षण पर शिक्षा मंत्री ये बोले

education minister suresh bhardwaj surprise visit at hp secretariat

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग की किस शाखा में कितने कर्मचारी हैं? कौन सा अफसर-कर्मचारी क्या काम देख रहा है? इसके बारे में निरीक्षण के दौरान जानकारी जुटाई गई। 

इस दौरान शिक्षा मंत्री कर्मियों को पेश आने वाली समस्याओं से भी रूबरू हुए। उधर, शिक्षा मंत्री के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

भोजन अवकाश के दौरान हुए औचक निरीक्षण के चलते जो कर्मी अपने कमरे में नहीं थे, उन्हें उनके साथी कर्मियों ने फोन कर जल्द से जल्द आने को कहा। आमतौर पर भोजन अवकाश के दौरान सचिवालय के अधिकांश कर्मचारी अपने कमरों में नहीं पाए जाते हैं, लेकिन सोमवार दोपहर को नजारा इससे अलग दिखा। शिक्षा मंत्री के लौट जाने के बाद भी कर्मी बाहर नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed