फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister Rohit Thakur said 6200 posts of NTT teachers will be filled soon

Education Minister Rohit Thakur: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले: एनटीटी शिक्षकों के 6,200 पद जल्द भरेंगे

Wed, 21 Aug 2024 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 06:08 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि 6,200 एनटीटी अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। वहीं, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने शिक्षकों के 7,000 पदों को स्वीकृत किया और इन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है। 
 

विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur said 6200 posts of NTT teachers will be filled soon
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने शिक्षकों के 7,000 पदों को स्वीकृत किया और इन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 2,800 पदों को बैचवाइज भरा जा रहा है। इनमें से 1,700 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए हैं जबकि बाकी 1,100 जेबीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 2,800 अन्य पदों को भरने की प्रक्रिया राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से शुरू की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 700 प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 95 कॉलेज प्रिंसिपल और 483 सहायक प्रोफेसर नियुक्त किए हैं। इसके अतिरिक्त 6,200 एनटीटी अध्यापकों की भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार को प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति के साथ-साथ चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था पिछली भाजपा सरकार से मिली है। पिछली सरकार ने गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। भाजपा सरकार की एकमात्र उपलब्धि अपने कार्यकाल के 6 महीने में राजनीतिक लाभ के लिए बिना वित्त विभाग की स्वीकृति के दो दर्जन कॉलेज और 400 नए स्कूल खोलना है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर ने गुणात्मक शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed