Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister honored the players who won medals in National School Games at Portmore School

Shimla: पोर्टमोर स्कूल में शिक्षा मंत्री ने नवाजे राष्ट्रीय स्कूली खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी

Tue, 20 May 2025 01:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 May 2025 01:24 PM IST
सार

पोर्टमोर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Education Minister honored the players who won medals in National School Games at Portmore School
पोर्टमोर स्कूल में शिक्षा मंत्री ने नवाजे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं व 10वीं की मेरिट में स्थान पाने वाली पोर्टमोर स्कूल की छह छात्राओं को भी सम्मानित किया।  हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने इसका आयोजन किया। बता दें, स्कूलों की 68वीं राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। इन खेलों में हिमाचल के छात्र खिलाड़ियों ने अंडर-17 और अंडर-19 की हुई प्रतियोगिताओं में 33 मेडल जीते। इनमें तीन स्वर्ण पदक और छह रजत और 24 कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब सरकार ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।  समारोह के दाैरान पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं ने नाटी की शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षा मंत्री ने छात्राओं के गायन और नृत्य की खूब प्रशंसा की। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने इन छात्राओं को अपनी ओर से 2,000 रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन

Trending Videos

इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
स्कूली नेशनल में पदक विजेता खिलाड़ियों में कुश्ती में सोलन के लोधीमाजरा स्कूल की प्रेमा मेहता, पंजेहरा की हर्षिता, लोधी माजरा के यादविंद्र, हमीरपुर ब्लू स्टार के रजत कुमार, रिसा मंडी के रोहित राव, सुंदरनगर मंडी जीबीएसएएसएस की श्रेया वीर यादव, कावेरी स्कूल धनोटू मंडी के शोर्यवीर चौधरी, ताइक्वांडो में डीएवी दरकोटी हमीरपुर की सृष्टि ठाकुर, बॉक्सिंग में किन्नौर के कल्पा स्कूल के हर्षित कुमार, ब्लू स्टार हमीरपुर के निखिल कुमार, जिला कांगड़ा की सुजल, मंडी के राजगढ़ स्कूल की मोनिका शर्मा, सांजी मंडी के ध्रुव, ऊना के पीएसएसएस पक्का परोह के वरुण शर्मा, बॉयज स्कूल बिलासपुर के साहिल, बॉयज स्कूल सुंदरनगर के तुषार, उर्नी स्कूल किन्नौर की विभूति नेगी, शिमला के गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर की सानिया राणा ने मेडल जीता है। जूडो में ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर की कृतिका, हमीरपुर के कुठेड़ा स्कूल की अंकिता ठाकुर ने मेडल जीता। कराश में गर्ल्स स्कूल सोलन की दीपांशी धूली, देवठी सोलन के गौरव शर्मा, चंबा के कुशनगरी स्कूल के आदित्य ठाकुर, शिमला के देहा स्कूल के अर्व हिमटा, कुल्लू के साई स्टार स्कूल के आर्यन, सोलन धर्मपुर की तानिया सेनी, हमीरपुर के कांगू स्कूल के अक्षित ठाकुर, सोलन के देवठी स्कूल की याशिका, डीएवी एसएसएस ऊना के सार्थक मंडी के धवाल स्कूल के सिद्धार्थ ठाकुर ने मेडल जीता। आर्टिस्टिक योगा के नेशनल में सुपर मेगनेट पीएस हमीरपुर की निधि डोगरा ने मेडल जीता है। टीम इवेंट में हिमाचल ने हॉकी अंडर -17 गर्ल्स और हैंडबाल अंडर-19 गर्ल्स में मेडल जीत का प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed