{"_id":"62a60e88f9e0564f4218798b","slug":"education-minister-govind-singh-thakur-statement-on-himachal-govt-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govind Singh Thakur: हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य, जो एक स्कूल में 10 विद्यार्थियों को दे रहा शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Govind Singh Thakur: हिमाचल एकमात्र ऐसा राज्य, जो एक स्कूल में 10 विद्यार्थियों को दे रहा शिक्षा
Sun, 12 Jun 2022 09:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jun 2022 09:35 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकारी स्कूलों से शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी सेना, प्रशासनिक सेवाओं, स्वास्थ्य सहित कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जो एक स्कूल में 10 छात्रों को भी शिक्षा दे रहा है। पहाड़ी राज्य होने से सरकार कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का सामना कर रही है। हर बच्चे को शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी स्कूलों से शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी सेना, प्रशासनिक सेवाओं, स्वास्थ्य सहित कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को राजधानी शिमला में इंडो रामा चैरिटेबल ट्रस्ट के निरक्षरता उन्मूलन कार्यक्रम की शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने अध्यक्षता की। यह चैरिटेबल ट्रस्ट 12वीं कक्षा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सात जिलों में जरूरतमंद 150 बच्चों की मदद कर रहा है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज का सोना है और शिक्षा सबसे कीमती उपहार है।
विज्ञापन
स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों में 24.3 फीसदी बालिकाएं हैं। यह संस्था बालिकाओं का समर्थन कर रही है। समाज के उत्थान के लिए एक ट्रस्ट की ओर से उठाया गया यह अच्छा कदम गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य बदल सकता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति हमारे राष्ट्र का चेहरा बदल देगी।
विज्ञापन