फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Minister felicitated 125 medal-winning athletes from national and international competitions.

Shimla: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मान

Sat, 04 Jul 2026 01:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 01:35 PM IST
सार

 शिमला के पोर्टमोर स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में 69वें स्कूल नेशनल गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 125 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Education Minister felicitated 125 medal-winning athletes from national and international competitions.
पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को शिमला के पोर्टमोर स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में 69वें स्कूल नेशनल गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 125 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 111 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले 14 खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा निदेशक एवं हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कोहली ने की। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों के पदक विजेता खिलाड़ी, उनके प्रशिक्षक, अभिभावक और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन



सम्मानित खिलाड़ियों में कबड्डी, हैंडबॉल, कुश्ती, कुराश सहित कई व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के पदक विजेता शामिल रहे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे सम्मान समारोह युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed