{"_id":"da91d2994e18b059f5383c4e4574cafc","slug":"education-department-not-giving-joining-to-30-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शिक्षक नहीं दे पा रहे ज्वॉइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये शिक्षक नहीं दे पा रहे ज्वॉइनिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 08 May 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरियड के आधार पर कार्यरत अध्यापक-प्राध्यापक संघ ने चंबा के पांगी में 30 शिक्षकों को नियुक्ति न देने पर रोष जताया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष प्रमोद हारटा और महासचिव मनोज रोंगटा ने बताया कि 31 मार्च को सरकार की अधिसूचना के बावजूद पांगी में 30 शिक्षकों को पीरियड के आधार पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ रही है।
इसके अलावा मनोज रोंगटा ने बताया कि पांगी तहसील के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रबंधकों को सेंचूनाला, साच, चोसक में नियुक्त अध्यापकों को ज्वाइनिंग नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संघ ने इस मामले में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि शिक्षकों को समय पर तैनाती मिल सके। इसके अलावा संघ ने प्रदेश सरकार से पीरियड आधारित शिक्षकों के लिए स्थायी नीति बनाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
प्रमोद हारटा ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में पीरियड के आधार पर 258 शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं।