फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   education department has set up an investigation into the case of a student locked in the bathroom.

Kangra News: बाथरूम में बंद हुए विद्यार्थी के मामले में विभाग ने बिठाई जांच

Tue, 30 Jan 2024 11:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में बाथरूम में कैद हुए एक छात्र के मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। शनिवार को स्कूल के बाथरूम में एक छात्र कैद हो गया था।

विज्ञापन
education department has set up an investigation into the case of a student locked in the bathroom.
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा खंड फतेहपुर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला फतेहपुर में बाथरूम में कैद हुए एक छात्र के मामले की विभागीय जांच शुरू हो गई है। शनिवार को स्कूल के बाथरूम में एक छात्र कैद हो गया था। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला था। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग ने जांच बिठा दी है तो वहीं पीड़ित बच्चे के परिजन इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। स्कूल में कार्यरत अध्यापक ने कहा शनिवार को बाथरूम के दरवाजे पर ताला लगाया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात की ओर ध्यान नहीं दिया कि कोई बाथरूम के भीतर छिपा हुआ है।

विज्ञापन


अध्यापक ने कहा कि उन्हें इस बात का खेद है। वहीं, पीड़ित के पिता संजीत मोहम्मद ने कहा अध्यापक की ओर से बहुत बड़ी गलती की गई है, लेकिन फिर भी वह इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। प्रत्येक शिक्षक को भविष्य में इस तरह के मामलों से बचने के लिए पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही कमरों और शौचालय में ताला लगाना चाहिए। वहीं, इस पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर बलवान सिंह ने कहा कि विभाग ने इस मामले पर जांच शुरू कर दी है। जो भी जांच में सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed