फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education board give relaxation to student.

प्रदेश के छात्रों को शिक्षा विभाग ने दी बड़ी राहत!

Sat, 23 Aug 2014 11:08 PM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
education board give relaxation to student.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तिथियों को आगे बढ़ाकर अब 30 अगस्त कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इस तरह से उन हजारों छात्रों को राहत प्रदान की है, जो कि अभी तक आनलाइन पंजीकरण की सुविधा के अभाव में पंजीकरण नहीं करवा पाए थे।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला ऑनलाइन पंजीकरण में स्कूलों को आ रही परेशानियों के चलते लिया है। प्रदेश भर के सैकड़ों स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा न होने से विद्यार्थियों के पंजीकरण करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड वेबसाइट भी ज्यादा समय काम नहीं कर पा रही है। इसलिए बोर्ड ने पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 25 से 30 अगस्त तक किया है। इससे पूर्व भी शिक्षा बोर्ड ने 15 अगस्त से तिथि को बढ़ाकर 25 अगस्त तक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट सुविधा न होने वाले स्कूलों को जारी की गई सीडी

education board give relaxation to student.

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापकों की मांग पर जिन स्कूलों में इंटरनेट सुविधा नहीं है और ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं, उन स्कूलों को सीडी जारी कर दी है। स्कूल प्रबंधन इसमें विद्यार्थियों का डाटा डालकर स्कूल प्रशासन बोर्ड के पास जमा करवा सकता है।

इसके बाद बोर्ड कार्यालय स्वयं इसे ऑनलाइन करने की पूरी व्यवस्‍था करेंगे। उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि बोर्ड ने पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया पहली बार शुरू की है।

ऐसे में इसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन इन दिक्कतों को शिक्षा बोर्ड दूर करने की पूरी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा के लिए हर सहायता उपलब्‍ध करवाई जा रही है। किसी भी स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में किसी भी तरह की परेशानी आती है तो वह संपर्क कर जानकारी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed