{"_id":"67aed26541bd8decbe05bcba","slug":"ed-raids-the-house-of-a-senior-bjp-leader-in-panipat-raids-the-company-in-paonta-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पानीपत में ईडी के वरिष्ठ भाजपा नेता के घर छापा, पांवटा में कंपनी में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पानीपत में ईडी के वरिष्ठ भाजपा नेता के घर छापा, पांवटा में कंपनी में दबिश
Fri, 14 Feb 2025 10:49 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/पांवटा साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/पांवटा साहिब
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:49 AM IST
सार
करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया और नीतिसेन भाटिया समेत परिवार के सदस्य भी अंदर मौजूद हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित इनकी दवा कंपनी पर भी दबिश दिए जाने की सूचना है।
विज्ञापन
पांवटा साहिब की दवा कंपनी। जहां रेड हुई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने निकाय चुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया के मॉडल टाउन स्थित आवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई देर रात तक जारी है। यहां से क्या बरामद हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया और नीतिसेन भाटिया समेत परिवार के सदस्य भी अंदर मौजूद हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब स्थित इनकी दवा कंपनी पर भी दबिश दिए जाने की सूचना है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के कोडीन बेस सिरप बेचने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए नीतिसेन के बड़े बेटे नीरज भाटिया और अवैध रूप से संपत्ति खरीद के मामले से से जुड़ी हुई है। इस जमीन के बारे में सिरमौर उपायुक्त से भी रिपोर्ट मांगी गई है। बताया जाता है कि ईडी की टीम जम्मू-कश्मीर और हरियाणा नंबर की तीन गाड़ियों में वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पानीपत पहुंची। उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया, उनके बेटे नीरज भाटिया समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे। टीम ने आते ही परिवार के सभी सदस्यों और नौकरों के मोबाइल जब्त कर लिए। इधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि रेड की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन