{"_id":"62c4175d11db3b2abb5eff7e","slug":"ed-raids-private-mobile-company-s-care-center-in-solan-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raid: हिमाचल के सोलन में स्मार्टफोन कंपनी के सर्विस सेंटर पर ईडी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raid: हिमाचल के सोलन में स्मार्टफोन कंपनी के सर्विस सेंटर पर ईडी का छापा
Tue, 05 Jul 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:19 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय ने प्रदेश के सोलन में एक निजी मोबाइल कंपनी के केयर सेंटर पर छापा मारा है। इस दौरान ईडी अधिकारियों की ओर से दस्तवेजों को खंगाला गया।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लांन्ड्रिग को लेकर स्मार्टफोन की एक नामी चाइनीज कंपनी के हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित सर्विस सेंटर पर दिल्ली से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा। ईडी की आठ से दस लोगों की टीम पुलिस के साथ मंगलवार दोपहर राजगढ़ रोड स्थित कंपनी के सेंटर पहुंची। छापे के दौरान परिसर सील कर दिया गया था।
सेंटर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। इस बीच टीम ने देर शाम तक कंपनी के दस्तावेज और सोलन में कंपनी के कारोबार का रिकॉर्ड खंगाला। कंपनी के कर्मचारी भी सेंटर में ही बैठे रहे। जांच के लिए पहुंची टीम से इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं की।