फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED planning to issue another summon to Virbhadra Singh in money laundering case.

पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सीएम वीरभद्र, ED ने फिर जारी किया समन

Thu, 13 Apr 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 13 Apr 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
ED planning to issue another summon to Virbhadra Singh in money laundering case.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश न होने पर हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह को फिर समन जारी हो गया है। वीरभद्र सिंह को इस मामले में वीरवार को ईडी के समक्ष पेश होना था, मगर वह पेश नहीं हुए।

विज्ञापन


इसके बाद ईडी ने फिर से उन्हें समन जारी कर जांच अ‌धिकारी के समक्ष पेश होने को कहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार वीरभद्र सिंह को फिर से समन जारी किया गया है।
विज्ञापन


ANI‏Verified account @ANI_news 
विज्ञापन
विज्ञापन

ED issues fresh summons to Himachal Pradesh CM Virbhadra Singh in a money laundering case after he failed to attend ED office today.

 

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही ईडी ने उन्हें 13 अप्रैल को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। मगर वह दिल्‍ली नहीं गए।

सूत्रों ने बताया कि वीरभद्र की ओर से ईडी को भेजे जवाब में इसकी वजह धार्मिक समारोह में व्यस्तता और निजी कार्यक्रम में व्यस्त होना बताया है। बताया जा रहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से जवाब उनके अधिवक्ता दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed