फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED interrogate vikramaditya singh

मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने वीरभद्र के बेटे से की पूछताछ

Sat, 01 Oct 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
ED interrogate vikramaditya singh

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार को उनके बेटे विक्रमादित्य पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत विक्रमादित्य के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व में छापेमारी के दौरान बरामद किए गए दस्तावेज के आधार पर विक्रमादित्य से सवाल पूछे गए। विक्रमादित्य से उनके द्वारा किए गए वित्तीय लेनदेन के बारे में भी पूछा गया। विक्रमादित्य की ओर से बृहस्पतिवार को दिल्ली हाईकोर्ट में गुहार लगाने के बाद हाईकोर्ट ने ईडी को विक्रमादित्य को गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


मालूम हो कि ईडी हाल में इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुका है। मामले में एलआईसी एजेंट आनंद चौहान की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा ईडी करीब आठ करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर चुका है। वीरभद्र अपने और अपने परिवार के मनी लांड्रिंग में शामिल होने के आरोपों से लगातार इनकार करते रहे हैं। सीबीआई की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि वीरभद्र पर आरोप है कि 2009 से 2011 के बीच उनके केंद्र में मंत्री रहने के दौरान उन्होंने और उनके परिवार ने 6.1 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो कि उनकी आय से अधिक थी। सीबीआई की एफआईआर में वीरभद्र, उनकी पत्नी, आनंद चौहान और उसके भाई का नाम है। इन सभी को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत आरोपी बनाया गया है।

 

वीरभद्र मनी लाउंड्रिंग मामले की सुनवाई टली

ED interrogate vikramaditya singh

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मनी लाउंड्रिंग मामले की सुनवाई 30 नवंबर तक के लिए टल गई है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी के  समक्ष इस मामले की सुनवाई तय थी। वीरभद्र सिंह के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि इस मामले से संबंधित सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी मामले में प्रतिदिन सुनवाई जारी है।

सीबीआई को मामले की सुनवाई के दौरान पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी अत: इस मामले में अलग से सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है। अदालत ने सभी तथ्यों को देखने के बाद सुनवाई 30 नवंबर तय कर दी। इसी दिन वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य की याचिका पर सुनवाई तय है।

ईडी से पूछताछ के बाद बाहर निकलकर जेटली-धूमल पर बरसे

ED interrogate vikramaditya singh

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मनी लांड्रिंग मामले में सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह से दिल्ली मुख्यालय में कड़ी पूछताछ की। ईडी ने विक्रमादित्य से पैसों के लेनदेन के संबंध में कई सवाल पूछे। पूछताछ के बाद बाहर निकलकर विक्रमादित्य केंद्रीय जांच एजेंसियों, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि आज जांच एजेंसियों का पूरी तरह से भगवाकरण हो चुका है। केंद्रीय जांच एजेंसियां चुन-चुनकर सिर्फ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें फंसाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और केंद्र सरकार के इस कुचक्र का जवाब आने वाले विधानसभा चुनावों और कोर्ट दोनों ही जगह माकूल तरीके से दिया जाएगा।

विक्रमादित्य ने कहा कि यह पूरा मामला सिर्फ इनकम टैक्स का है लेकिन राजनीतिक द्वेष के चलते इस मामले को तीन-तीन एजेंसियों से इनवेस्टिगेट कराया जा रहा है। हाल में हुए बंसल सुसाइड का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना से साफ है कि जांच एजेंसियां राजनीतिक नेताओं के इशारों पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed