फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ED attaches CM Virbhadra Singh Rs 27 crore Delhi farmhouse in DA case

ईडी ने सीएम वीरभद्र सिंह का 27 करोड़ का फार्म हाउस अटैच किया

Tue, 04 Apr 2017 12:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Apr 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
ED attaches CM Virbhadra Singh Rs 27 crore Delhi farmhouse in DA case

काले धन के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में एक फार्महाउस को अटैच कर लिया है। दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित वीरभद्र के इस फार्म हाउस का बाजार मूल्य 27.29 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारक कानून (पीएमएलए) के तहत की गई है। ईडी से मिली जानकारी के मुताबिक खातों में इसकी कीमत 6.61 करोड़ रुपये दिखाई गई है, जबकि इसका बाजार भाव 27.29 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति मैपल डेस्टिनेशन एंड ड्रीमबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन


ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की तरफ से वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति हासिल करने के मामले में आरोप पत्र दायर करने के बाद हुई है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने 27 अक्तूबर 2015 को सीबीआई की एक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी के आधार पर मुख्यमंत्री सिंह और अन्य के खिलाफ पीएमएलए, 2002 के तहत आपराधिक मामला दायर किया था। सीबीआई की चार्जशीट में वीरभद्र और उनकी पत्नी तथा अन्य के खिलाफ आय के अज्ञात स्रोतों से 10 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति जुटाने का जिक्र किया गया था।

जिस कंपनी के नाम फार्म हाउस विक्रमादित्य हैं उसके निदेशक

ED attaches CM Virbhadra Singh Rs 27 crore Delhi farmhouse in DA case

ईडी की जांच में ही पता चला कि दिल्ली के डेरा मंडी गांव में 3ई के पते से जो फार्म हाउस खरीदा गया है, उसमें वीरभद्र सिंह ने निवेश किया है। हालांकि यह मैपल डेस्टिनेशन एंड ड्रीमबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है। इस कंपनी में सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पुत्री नाबालिग शेयरधारक के रूप में निदेशक हैं। 

हालांकि कांग्रेस ने सीबीआई की चार्जशीट के बावजूद हिमाचल के मुख्यमंत्री को हटाने से इनकार किया है। पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह मामला राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और इससे लड़ते हुए मुख्यमंत्री विजयी होंगे। भाजपा ने वीरभद्र सिंह को ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ करार देते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

ED attaches CM Virbhadra Singh Rs 27 crore Delhi farmhouse in DA case

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ दायर चार्जशीट पर सुनवाई 6 अप्रैल तक के लिए टल गई। संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो पाई। वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 

पटियाला हाउस स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार गोयल के समक्ष दायर आरोप पत्र में वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान उनके सहयोगी चुन्नी लाल, जोगिंद्र सिंह घट्टा, प्रेमराज, लवन कुमार रोच, वकामुल्ला चंद्रशेखर व राम प्रकाश भाटिया को आरोपी बनाया गया है।

सीएम वीरभद्र सिंह ने चेन्नई में करवाया आंखों का चेकअप

ED attaches CM Virbhadra Singh Rs 27 crore Delhi farmhouse in DA case

सीएम वीरभद्र सिंह ने सोमवार को चेन्नई में आंखों का चेकअप करवाया। वे दक्षिणी चेन्नई के एक जाने-माने अस्पताल में इलाज करवाने गए हैं। सीएम वीरभद्र सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह, उनके प्रधान सलाहकार टीजी नेगी, उनके चिकित्सक डा. प्रेम मच्छान भी हैं। सीएम मंगलवार को चेन्नई से वापस लौट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed