फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   EC, court candidates seek staff support

Shimla News: ईसी, कोर्ट पद के उम्मीदवारों ने कर्मियों से मांगा समर्थन

Wed, 26 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
EC, court candidates seek staff support
घोषणापत्र में कर्मचारियों की मांगों दी प्राथमिकता
विज्ञापन

दोनों पदों के लिए 28 नवंबर को होगा विवि में मतदान
संवाद न्यूल एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गैर शिक्षक कर्मचारियों की कोर्ट और कार्यकारी परिषद (ईसी) सदस्यों के चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है।

तीनों प्रमुख खेमों भाजपा समर्थित, कांग्रेस समर्थित और माकपा समर्थित सदस्यों ने अपना घोषणापत्र जारी कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। मतदान 28 नवंबर को होगा। घोषणा पत्र में कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस समर्थित खेमे का घोषणापत्र पिछले कार्यकाल की सफलताओं पर आधारित रहा। इसमें वेतन विसंगतियों के समाधान, पदोन्नति मामलों में तेजी, कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार और प्रशासनिक स्थिरता जैसे बिंदुओं को प्रमुखता दी गई। कोर्ट सीट के दावेदार राजेश ठाकुर और कार्यकारी परिषद के उम्मीदवार प्रेम प्रकाश नेगी का कहना है कि कर्मचारियों की जरूरतों को प्राथमिकता देने का प्रयास जारी रहा। भाजपा समर्थित पैनल ने विश्वविद्यालय में ढांचागत और तकनीकी सुधार को मुख्य मुद्दा बनाया है। सूचना प्रणाली को आधुनिक बनाने, फाइल प्रक्रिया को तेज और डिजिटल करने तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी करने का भरोसा दिया है। कोर्ट उम्मीदवार बुद्धि राम और इसी दावेदार सुरेश कुमार ने कहा कि प्रशासनिक दक्षता बढ़ाकर कर्मचारियों का कार्य माहौल बेहतर बनाया जा सकता है। माकपा समर्थित दल ने विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की आवाज कमजोर पड़ने का आरोप लगाया और संघर्ष-प्रधान रुख अपनाया। मनुज कुमार और मोहन लाल ने कहा कि बिना संघर्ष कर्मचारियों के हितों की रक्षा संभव नहीं है। 28 नवंबर को गैर शिक्षक कर्मचारी यह तय करेंगे कि विश्वविद्यालय का अगला नेतृत्व सुधार, उपलब्धियों या संघर्ष में से किस दिशा को आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article