फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Earthquake tremors in Himachal pradesh, people moved out of homes in panic

हिमाचल में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Sat, 13 Feb 2021 12:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Earthquake tremors in Himachal pradesh, people moved out of homes in panic
हिमाचल में भूकंप के झटके। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे आए भूकंप से हिमाचल में भी धरती कांप उठी। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार रात 10:34 से 10: 36 बजे के बीच भूकंप के दो से तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 आंकी गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में आए हुए भूकंप के झटकों को हिमाचल में भी महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि अभी जानमाल के नुकसान की कहीं से भी कोई सूचना नहीं है। हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, बिलासपुर आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 5 मिनट की अवधि में दो भूकंप आए। भूकंप का इसका पहला केंद्र ताजिकिस्तान रहा और दूसरा केंद्र पंजाब का अमृतसर रहा। ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.3 रही, जबकि अमृतसर में 6.1 तीव्रता मापी गई। 

विज्ञापन


कांगड़ा जिले में भूकंप के झटके काफी देर तक लगते रहे। लोग डर के मारे घरों ओर होटलों से बाहर भाग आए। घरों के अंदर  सामान जब हिलने लगा तो लोगों को भूकंप का अहसास हुआ। कांगड़ा में भूकंप के दो झटके महसूस हुए। धर्मशाला के विक्रम, बलराम संदीप और साक्षी ने बताया कि भूकंप आने के बाद कुछ समय तक पंखे हिलते रहे। केंद्रीय विवि जम्मू में तैनात एवं धर्मशाला कॉलेज में रहे वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक  सुनील धर ने बताया कि जिला कांगड़ा भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यही वजह है कि इस जोन में बार-बार  भूकंप के छोटे झटके लगते रहते है। 
विज्ञापन


बता दें कि उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के पूर्वानुमान की अब और अधिक सटीक जानकारी मिलेगी। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर मुंबई और यूसर्क की ओर से देहरादून के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में राज्य का पहला रेडान सेंटर स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed